boltBREAKING NEWS

15 हजार की रिश्वत लेते JEN को किया गिरफ्तार,

15 हजार की रिश्वत लेते JEN को किया गिरफ्तार,

परबतसर- नागौर / सीकर एसीबी ने नागौर जिले के परबतसर में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाटरशेड के जईएन को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीकर एसीबी के डीएसपी जाकिर अख्तर के नेतृत्व मॆं यह कार्रवाई की गई है। बिल पास कराने की एवज में रिश्वत मांगने के इस मामले में परिवादी ने सीकर एसीबी को इसकी शिकायत की। परिवादी से जईएन शिवशंकर 25 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। परिवादी की इस शिकायत का एसीबी ने सत्यापन कराया, सत्यापन के दौरान आरोपी जईएन शिवशंकर ने 10 हजार रुपए लिए। सत्यापन के बाद आज एसीबी ने जाल बिछाया और 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते जईएन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जईएन शिवशंकर ने एनीकट का बिल पास करने के लिए मांगी थी 25 हजार की रिश्वत मांगी थी, सत्यापन के दौरान 10 हजार लिये और आज 15 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। सीकर एसीबी डीएसपी के जाकिर अख्तर के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई है।